अखिलेश और योगी एक ही थाली के चट्टे बट्टे : ओवैसी

अखिलेश और योगी एक ही थाली के चट्टे बट्टे : ओवैसी

हैदराबाद से लोकसभा के तेजतर्रार सांसद एवं आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला।

भाजपा और सपा को एक ही थाली का चट्टा बट्टा बताते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश और योगी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा नेता अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव को मुसलमानों का वोट तो चाहिए लेकिन वह मुसलमानों के मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में जब एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से कर्नाटक हिजाब विवाद के बारे में सवाल पूछा तो वह यह कह कर चलते बने की आवाज नहीं आ रही है।

उत्तर प्रदेश के संभल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर कहा कि जब अखिलेश यादव से हिजाब पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि आवाज नहीं आ रही। असदुद्दीन ओवैसी में जनसभा में उपस्थित लोगों से बार-बार पूछा कि अखिलेश यादव ने पत्रकार के जवाब में क्या कहा ? ओवैसी ने कई बार जनसभा में उपस्थित लोगों से जवाब लेने के बाद कहा कि जब हिजाब और मुस्लिम समुदाय से जुड़ा मामला आया तो अखिलेश यादव को आवाज आना बंद हो गई।

 

ओवैसी ने कहा हमारे कान तो सब सुन रहे हैं। जब अखिलेश यादव से मुस्लिम वोटरों के बारे में पूछा गया तो उन्हें आवाज नहीं आई लेकिन मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब, मुस्लिम वोट सब चाहिए, बस हमारी आवाज उस तक पहुंच नहीं रही। अखिलेश यादव ! जब तुम तक हमारी आवाज नहीं पहुंच रही तो अब उत्तर प्रदेश और संभल की जनता मजलिस और हम तक अपनी आवाज पहुंचाएगी। मैं उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज सुन रहा हूं। मैं हर मैदान में उत्तर प्रदेश की जनता के साथ खड़ा हूं और नाइंसाफी के खिलाफ उनकी आवाज उठाता रहूंगा।

बता दें कि आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को एक ही सिक्के का दो पहलू करार दिया। एक चुनावी सभा में ओवैसी ने कहा उन्होंने जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा’ पेश किया। हाल में अमरोहा के हसनपुर में एक जनसभा में ओवैसी ने दावा किया था कि उप्र में सरकार बनेगी तो पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के पहले मुख्यमंत्री होंगे।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *