जमीन घोटाले में बेटे का नाम आने पर भड़के अजित पवार

जमीन घोटाले में बेटे का नाम आने पर भड़के अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे की विवादित लैंड डील से खुद को पूरी तरह अलग बताते हुए कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वे किसी भी गलत काम को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह सौदा अमाडिया एंटरप्राइजेज (Amadea Enterprises LLP) नामक कंपनी से जुड़ा है, जिसमें उनके बेटे पार्थ पवार साझेदार बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन घोटाले का यह मामला पुणे के मुंधवा इलाके की 40 एकड़ सरकारी जमीन का है. आरोप है कि करीब 1800 करोड़ मूल्य की यह भूमि मात्र 300 करोड़ में बेची गई. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार यह जमीन महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) के नाम पर दर्ज थी, यानी यह सरकारी संपत्ति थी जिसे निजी कंपनी को बेचा नहीं जा सकता थाl

इस डील में अपना नाम सामने आने पर अजित पवार ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं इस डील से जरा भी जुड़ा नहीं हूं। अगर किसी ने नियमों के खिलाफ कुछ किया है तो मैं उसका समर्थन नहीं करूंगा। मैंने कभी किसी अधिकारी से किसी रिश्तेदार या पार्टी कार्यकर्ता के पक्ष में कोई बात नहीं की। उन्होंने साफ कहा कि उनके बच्चे अब अपने कामकाज के लिए खुद जिम्मेदार हैं और वे किसी के गलत काम को संरक्षण नहीं देंगे।

इस विवाद पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता दिखाते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) विकास खारगे को दी गई है। फडणवीस ने कहा कि पहली नजर में मामला गंभीर लगता है और उन्होंने संबंधित विभागों से सभी दस्तावेज़ मांगे हैं। सरकार ने इस मामले में एक तहसीलदार और एक सब-रजिस्ट्रार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) के ही जमीन का पंजीकरण कर दिया।

राज्य के पंजीयन महानिरीक्षक (IGR) रवींद्र बिनवडे ने बताया कि समिति यह जांचेगी कि सरकारी भूमि निजी कंपनी को कैसे बेची गई और क्या कोई विशेष छूट दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘अगर यह सरकारी जमीन थी, तो रजिस्ट्री नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन दस्तावेज मात्र 500 रुपये में रजिस्टर्ड किए गए और करीब 6 करोड़ के स्टांप शुल्क में भी छूट दी गई।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *