अजय राय को यूपी कांग्रेस की कमान,सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभार

अजय राय को यूपी कांग्रेस की कमान,सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ चुके अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ चुके हैं। अजय रॉय ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी की जगह ली है।

54 वर्षीय अजय राय का जन्म वाराणसी में हुआ था। वह लगातार 5 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। 1996 में बीजेपी में शामिल होने के बाद वह 2007 तक विधायक रहे। इसके बाद बीजेपी आलाकमान से असहमति के चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। 2009 में उन्होंने मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ संसदीय चुनाव लड़ा और हार गए। इसके बाद उन्होंने पिंडरा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव जीता और विधानसभा सदस्य बने। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

इसके अलावा कांग्रेस ने संगठन में कुछ अन्य बदलाव भी किए हैं। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। इन दोनों ने क्रमश: रघु शर्मा और जयप्रकाश अग्रवाल की जगह ली है। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए काग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस इस चुनाव में ख़ास रणनीति के साथ उतरना चाहती है। इसके लिए संगठन में काफ़ी फेर बदल देखने को मिल सकता है।

कांग्रेस नई ऊर्जा और नए चेहरों के साथ इस चुनाव में उतरना चाहती है। भारत जोड़ों यात्रा की अपार सफलता और कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई जान आ गयी है। वह उत्साह से भरे हुए हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दौर शुरू करने का एलान किया है, जिसका शुरूआत गुजरात से होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles