यूपी के बाद दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय

यूपी के बाद दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय

आम आदमी पार्टी (AAP) एक ओर जहां पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। दिल्ली की सात में चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकता है।

आप ने 4-3 के फॉर्मूले को लेकर जो तर्क दिया है, उसमें दावा किया गया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं की है। वहीं आप का एक ये तर्क भी है कि एमसीडी चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है। दिल्ली लोकसभा की सात सीटों पर इस वक्त बीजेपी का कब्जा है। 2019 के चुनावों में कांग्रेस और आप दोनों को ही जीत नहीं मिली थी।

इससे पहले बीते बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है और अगले एक या दो दिनों में ताजा अपडेट आ सकता है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई महीने में होने की संभावना जताई जा रही है।

2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो कांग्रेस को इस चुनाव में 23 फीसदी वोट मिले थे, जबकि आप के खाते में 18 फीसदी वोट शेयर आया था। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में 5 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी, जबकि आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी थी। सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली की सीटों पर आप अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं कांग्रेस दिल्ली की चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर अपने प्रत्याशियों उतारेगी।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *