पंजाब की जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद, इन राज्यों पर नजर
पंजाब विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी अपने अगले लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट गई है। आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश की सत्ता हासिल करना है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी अपने अगले लक्ष्य पर लग गई है जो कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की सत्ता प्राप्त करना है। आम आदमी पार्टी के नेता अक्षय मराठे ने गुरुवार को एक चैनल से बात करते हुए कहा कि ‘हां, अब हम गुजरात और हिमाचल प्रदेश जरूर जा रहे हैं। अब यह दोनो राज्य हमारे निशाने पर हैं और हमारी पार्टी इन राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को भेजती रही है। निश्चित तौर पर इसका बड़ा असर होगा।
आप नेता अक्षय मराठे ने आगे कहा कि दशकों से भारत की जनता को केवल दो पार्टी के बीच ही चुनाव करना होता था। इन दो पार्टियों ने उनके लिए काम नहीं किया है. पहली बार जनता को एक विकल्प देख रहे हैं. लोग बदलाव चाह रहे हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर बात करते हुए अक्षय मराठे ने कहा की राजनीतिक के बड़े बड़े दल हमें कुछ नहीं मानते हैं या हमारी उपस्थिति को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी हम उन्हें क्लीन स्वीप करते हैं। मैं नम्रता के साथ यह कहता हूं कि हमने पिछले 10 साल से कड़ी मेहनत की और परिश्रम किया है जिसका परिणाम सब देख ही रहे हैं हमारे प्रदर्शन को सभी देख सकते हैं।
बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस 17 सीटों के साथ बनीं हुई है, वहीं तीसरे स्थान पर शिरोमणि अकाली दल 6 सीटों के साथ है।


popular post
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा