पंजाब की जीत से आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद, इन राज्यों पर नजर

पंजाब की जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद, इन राज्यों पर नजर

पंजाब विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी अपने अगले लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट गई है। आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य  गुजरात और हिमाचल प्रदेश की सत्ता हासिल करना है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी अपने अगले लक्ष्य पर लग गई है जो कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की सत्ता प्राप्त करना है।  आम आदमी पार्टी के नेता अक्षय मराठे ने गुरुवार को एक चैनल से बात करते हुए कहा कि ‘हां, अब हम गुजरात और हिमाचल प्रदेश जरूर जा रहे हैं। अब यह दोनो राज्य हमारे निशाने पर हैं और हमारी पार्टी इन राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को भेजती रही है। निश्चित तौर पर इसका बड़ा असर होगा।

आप नेता अक्षय मराठे ने आगे कहा कि दशकों से भारत की जनता को केवल दो पार्टी के बीच ही चुनाव करना होता था। इन दो पार्टियों ने उनके लिए काम नहीं किया है. पहली बार जनता को एक विकल्प देख रहे हैं. लोग बदलाव चाह रहे हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर बात करते हुए अक्षय मराठे ने कहा की  राजनीतिक के बड़े बड़े दल हमें कुछ नहीं मानते हैं या हमारी उपस्थिति को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी हम उन्हें क्लीन स्वीप करते हैं। मैं नम्रता के साथ यह कहता हूं कि हमने पिछले 10 साल से कड़ी मेहनत की और परिश्रम किया है जिसका परिणाम सब देख ही रहे हैं हमारे प्रदर्शन को सभी देख सकते हैं।

बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर  आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस 17 सीटों के साथ बनीं हुई है, वहीं तीसरे स्थान पर शिरोमणि अकाली दल 6 सीटों के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles