प्रेमी से बात करने पर बाप ने बेटी को जान से मारा , नदी में फेंका शव

प्रेमी से बात करने पर बाप ने बेटी को जान से मारा, नदी में फेंका शव

बिहार के दरभंगा में एक क़तल का मामला सामने आया है। यहां एक पिता को अपनी बेटी को अपने प्रेमी से बात करने इतना गुस्‍सा आया कि उसने बेटी की हत्‍या कर दी और अपने गुनाह छुपाने के लिए शव नदी में फेंक दिया।

पूरा मामला उस समय बिगड़ा कि उस्मान नामी व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी आफरीन की शादी अधिक उम्र के लड़के से तय कर दी थी जबकि आफरीन का प्रेम एक दूसरे युवक से चल रहा था और इस बात खबर घर में सभी सदस्‍यों को थी। पिता ने बेटी को प्रेमी युवक से बात करने को मना किया था लेकिन आफरीन छुप-छुप कर उससे बात करती रहती था। एक दिन आफरीन अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर बात कर ही रही थी कि पिता पीछे से आ गया। प्रेमी संग बात करते देख पिता को इतना गुस्‍सा आया कि बेटी को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। वह अपनी बेटी को तब तक मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

पूरा मामला ऐसे सामने आ गया क्‍योंकि बेटी का प्रेमी पूरी ऑडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। बेटी आफरीन पिता के सामने जान बख्‍शने की गुहार लगाती रही लेकिन पत्‍थरदिल उस्‍मान को दया नहीं आई। 15 अप्रैल को बेटी की हत्या करके वह शव को गांव के पास वाली नदी में फेंक आया और 16 अप्रैल को गांव में बेटी के लापता होने की खबर फैलाई। नदी से शव बरामद होने के बाद पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम करवाया गय। पुलिस अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। इधर पूरे मामले का ऑडियो क्लिप सुनने के बाद पुलिस एक्‍शन मेंआई है।

मामले को लेकर मोरो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं दरभंगा के पुलिस पदाधिकारी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ऑडियो क्लिप के आधार पर कार्रवाई की बात कह रहे है। एसएसपी अवकाश कुमार ने ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद कहा कि प्रथम दृष्‍टया मामला ऑनर किलिंग का लगता है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *