सहारनपुर के बाद कानपुर में चला बुलडोजर, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से यूपी में भड़की हिंसा

सहारनपुर के बाद कानपुर में चला बुलडोजर, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से यूपी में भड़की हिंसा

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की नमाज़ के बाद भड़की हिंसा के बाद कानपुर और सहारनपुर में हिंसा के आरोपियों और उनसे जुड़े कुछ लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। यूपी के सहारनपुर जिले में विरोध प्रदर्शन वाले  के घर बुलडोजर चलाया गया है। जब के यूपी पुलिस का कहना है कि जिन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है वह अवैध निर्माण के चलते गिराया गया है।

कानपुर में कार्रवाई पर पुलिस अफसर का कहना है कि जिस बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है, वह हिंसा के मुख्य आरोपी और जुड़ा भू माफिया से जुड़े हैं । अब तक इस हिंसा के चलते 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही 237 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद यूपी में प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, कानपुर समेत कई स्थानों पर हिंसा भड़की थी।

इस के अलावा दुसरी जगहों पर भी विरोद्ध प्रदर्शन किए गए जिन बंगाल,झारखंड के रांची शहर आदी के नाम शामिल हैं जिस के कारण कल रांची शहर के बहुत से इलाक़ों में कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। याद रहे कि उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 227 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि इस संबंध में राज्य में 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, सहारनपुर में 48, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 25 और फिरोजाबाद में आठ लोग शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles