पंजाब के बाद राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट

पंजाब के बाद राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट

पंजाब में नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट में नए मंत्रियों की नियुक्ति के बाद अब पंजाब कांग्रेस कमिटी के अक्ष्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाई ही हैं, इसी के साथ राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है. अब सवाल ये पैदा हो रहा है कि क्या एक बार फिर अशोक गहलोत की कुर्सी खतरे में है? यहां एक बार फिर सचिन पायलट खेमे का जोर दिखाई दे रहा है. हालांकि, गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इन संभावनाओं को खारिज कर दिया है.

बता दें कि पिछले साल कई हफ्तों तक राजस्थान सरकार पर उस समय संकट के बादल छाए रहे थे. जब सचिन पायलट के खेमे ने अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोला था. जिसके बाद गांधी परिवार के हस्तक्षेप के बाद ये मामला सुलझा था.

सचिन पायलट के समर्थकों का कहना है कि सचिन पायलट ने कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाने में बहुत मेहनत की थी. वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी थे. वो बगावत के बाद पार्टी में लौट चुके हैं और अब उन्हें सरकार में जगह मिलनी चाहिए.

राजस्थान कांग्रेस के राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ‘मैं जहां भी जाता हूं, युवा और बुजुर्ग मुझसे कहते हैं कि पायलट साहब को मुख्यमंत्री बनाएं.’ चौधरी ने कहा कि वो किसी के विरोध-समर्थन की बात नहीं कर रहे हैं, ये जनमानस की आवाज है.

चाकसू के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने पायलट के समर्थन में कहा कि ‘आज वो राजस्थान में किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन युवाओं और कार्यकर्ताओं में उन्हें लेकर जितना जोश है, वो बताता है कि यहां उनकी लोकप्रियता कितनी है. ऐसा शायद ही किसी नेता के लिए हो.’

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *