मोदी के बाद अब भाजपा के सब सांसद पहनेंगे भगवा टोपी

मोदी के बाद अब भाजपा के सब सांसद पहनेंगे भगवा टोपी

हिंदुत्व के सहारे सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाली भारतीय जनता पार्टी अब एक और नया ट्रेंड सेट कर रही है।

भाजपा का हर सांसद अब एक खास भगवा टोपी पहने नजर आएगा। भाजपा का पर्याय बन चुके नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रोड शो के दौरान एक खास भगवा टोपी पहनी थी अब वैसी ही टोपी भारतीय जनता पार्टी का हर एक सांसद पहने नज़र आएगा।

अल्संख्यक कार्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्तार अब्बास नकवी और प्रह्लाद जोशी की भी एक तस्वीर कुछ दिन पहले ही आई सामने थी जिसमें दोनों ही खास भगवा टोपी पहने हुए थे। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस टोपी में अपनी एक तस्वीर आज शेयर की है।

कहा जा रहा है कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के तमाम सांसद कमल का फूल चुनाव चिन्ह वाली भगवा टोपी पहनकर संसद भवन पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में सभी सांसदों को यह निर्देश दे दिया गया है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत कुछ मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा भगवा टोपी पहनकर संसदीय दल की बैठक में पहुंचे थे। इस बैठक के बाद भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भगवा रंग की टोपी पहले से ही भाजपा की है लेकिन पेशेवर छात्रों की मदद से हमने इसे फिर से बनवाया है। उन्होंने टोपी दिखाते हुए कहा कि इसमें दोनों और बीजेपी लिखा है और कमल का फूल भी बना हुआ है। गिरिराज सिंह सोमवार को ही ऐसी टोपी पहनकर लोकसभा पहुंचे थे जिस पर बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली ने आपत्ति भी जताई थी।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *