राहुल से मुलाक़ात के बाद बोले राउत, विपक्ष का सिर्फ एक मोर्चा होना चाहिए

राहुल से मुलाक़ात के बाद बोले राउत, विपक्ष का सिर्फ एक मोर्चा होना चाहिए

आज शाम शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक बैठक की , जिसके बाद संजय राउत ने कहा: विपक्ष का सिर्फ एक मोर्चा होना चाहिए क्योंकि अगर विपक्ष के अलग अलग मोर्चे होंगे तो उसका फ़ायदा भाजपा को ही जाएगा

बता दें कि राउत ने विपक्ष के मोर्चे बात तो की लेकिन नेतृत्व के मुद्दे पर उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा. हालाँकि शिवसेना इससे पहले कह चुकी है कि कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई गठबंधन नहीं हो सकता. इससे पहले संजय राउत ने ये भी कहा: कि महाराष्ट्र में चल रहा तीन दलों का गठबंधन भी मिनी यूपीए की तरह है. महा विकास अघाड़ी के गठबंधन में शिवसेना के पास मुख्यमंत्री पद है. जबकि कांग्रेस और एनसीपी उसमें भागीदार हैं.

शिवसेना सांसद ने कहा कि राहुल गांधी से लंबी बातचीत हुई. और हमारी बातचीत राजनीतिक थी. संदेश यही है कि सब कुछ ठीक है. जो बातचीत हुई है सबसे पहले उद्धव जी को बताऊंगा. विपक्ष की एकजुटता पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हमने ये पहले से कहा है अगर कोई एक मोर्चा बनता है विपक्ष का तो कांग्रेस के बिना संभव नहीं है. उस बारे में जरूर चर्चा हुई है. राहुल गांधी मुंबई में आने वाले हैं. जल्दी उनका कार्यक्रम बन रहा है और उनका लगता है कि ज्यादा बात करना उचित नहीं है.

राउत ने ये भी कहा: मैंने राहुल जी को कहा है आपको मोर्चे की लीड लेना चाहिए आपको इस बारे में खुलकर काम करना चाहिए. बहुत सारे राजनीतिक दल आज भी कांग्रेस के साथ हैं तो अलग-अलग फ्रंट बना कर क्या करेंगे. शिवसेना सांसद ने कहा, मैंने कब कहा कि कोई नेता लीड करना चाहिए.

इस मुलाक़ात से ये सवाल सामने आता है कि क्या शिवसेना कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच मतभेदों को खत्म करने का प्रयास कर रही है, इस सवाल पर संजय राउत ने कहा, शरद पवार साहब हैं. पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में भी चर्चा हुई.

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *