लालकृष्ण आडवाणी ,कर्पूरी ठाकुर के बाद तीन पूर्व प्रधानमंत्री  को भारत रत्न की घोषणा

लालकृष्ण आडवाणी ,कर्पूरी ठाकुर के बाद तीन पूर्व प्रधानमंत्री  को भारत रत्न की घोषणा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिएपूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। इस साल भारत रत्न देने का रिकॉर्ड बना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों शख्सियतों को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को लेकर ट्विटर पर कहा, ‘हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा, ‘यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।

बता दें कि इस साल मोदी सरकार ने अब तक पाँच शख्सियतों को भारत रत्न देने की घोषणा की है। इसने इस साल सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्म जयंती पर यह सम्मान देने की घोषणा की थी। इसके कुछ दिनों बाद केंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का फ़ैसला लिया। और अब पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को यह सम्मान देने की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles