केजरीवाल के बाद आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

केजरीवाल के बाद आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम आज शिक्षा मंत्री आतिशी के घर पहुंची। वो अपने आवास पर नहीं थीं, हालाँकि क्राइम ब्रांच की टीम ने काफ़ी देर तक दिल्ली के मंत्री के आने का इंतजार किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम वहां से चली गई और फिर बाद में आई। रिपोर्टों के अनुसार पुलिस आम आदमी पार्टी के उन दावों के संबंध में उन्हें नोटिस देने पहुँची है जिसमें आरोप लगाया गया कि भाजपा ने सात आप विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया था।

इस बीच आतिशी और राघव चड्ढा मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पहुंचे। इससे पहले 3 फरवरी को यह टीम अरविंद केजरीवाल के घर उन्हें नोटिस देने पहुंची थी। झारखंड के चल रहे सियासी मामलों के बीच अरविंद केजरीवील और अतिशी ने बीजेपी सरकार पर उनके पार्टी के विधायकों को खरीदने के साथ दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2.0 का आरोप लगाया था।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने अपने कैप के अधिकारियों को क्राइम ब्रांच के इस नोटिस को रिसीव करने को कहा। इसके पहले 2 फरवरी को भी क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के घर पहुंची थी लेकिन आतिशी के दिल्ली में ना होने की वजह से टीम वापस आ गई। इससे पहले 3 फरवरी को यह टीम अरविंद केजरीवाल के घर उन्हें नोटिस देने पहुंची थी।

झारखंड के चल रहे सियासी मामलों के बीच अरविंद केजरीवील और अतिशी ने बीजेपी सरकार पर उनके पार्टी के विधायकों को खरीदने के साथ दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2.0 का आरोप लगाया था। इस बीच आतिशी और राघव चड्ढा मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पहुंचे।

पिछले सप्ताह केजरीवाल और आतिशी ने बीजेपी पर आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। बाद में आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि बीजेपी ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ शुरू किया है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को एक बयान में कहा- कल (शुक्रवार) से दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के आवास पर नोटिस देने से पहले एक मीडिया नौटंकी शुरू करवाई। पुलिस मीडिया लेकर आयी और एक झूठी कहानी चलवाई, और बिना नोटिस दिये चली गई। हम क़ानून का समान करेंगे और क़ानूनी नोटिस भी प्राप्त करने को तैयार हैं। लेकिन भाजपा की पुलिस का मक़सद सिर्फ़ झूठी कहानियाँ प्लांट करवा कर केजरीवाल जी को बदनाम करना है। भाजपा की नौटंकी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles