अभिनेत्री संभावाना सेठ ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफ़ा दिया

अभिनेत्री संभावाना सेठ ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफ़ा दिया

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कई नेता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को आम आदमी पार्टी की नेता अभिनेत्री संभावना सेठ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

संभावना सेठ ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं एक साल पहले बहुत उत्साह से आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। जब मैं आप में शामिल हुई थी तब अपने देश की सेवा करने के लिए बहुत उत्साहित थी, लेकिन चाहे आप कितनी भी समझदारी से निर्णय लें, आप गलत हो सकते हैं क्योंकि हम हैं तो इंसान ही। अपनी गलती का एहसास करते हुए मैं आधिकारिक तौर पर AAP से बाहर निकलने की घोषणा करती हूं।

इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा था कि बहुत दिनों बाद दिल्ली आई हूं और मीडिया के सामने हूं। मुझे मुंहफट कहा जाता है। मैं डांसिंग से अलग राजनीति पर बात करूंगी। ये मेरे व्यवहार में जरूर था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसा कर पाऊंगी या नहीं। मेरे हाथ ठंडे पड़ गए हैं। राजनीति की भाषा मुझे बोलनी आती नहीं है। मैं कुछ अच्छा करना चाहती हूं।

रियालिटी शो स्टार संभावना सेठ 20 जनवरी साल 2023 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। फिल्मों के साथ- साथ सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहने वाली संभावना आप के दिल्ली दफ्तर में पार्टी की सदस्य बनी थी। संभावना सेठ ने पार्टी की सदस्य बनते समय कहा था कि उन्होनें कभी नहीं सोचा था कि वो कभी डांस से हट कर राजनीति में शामिल हो जाएंगी।

उन्होनें आगे कहा था कि राजनीति का हिस्सा बनना उनके नेचर में था लेकिन कभी सोचा नहीं था। संभावना ने कहा था कि मैं देश के लिए कुछ अच्छा करना चाह रही हूं। संभावना ने कहा था कि उनकी 12 साल पहले भी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से बात हुई थी। हालांकि वह राजनीति छोड़ेंगी या किसी और पार्टी में शामिल होंगी, इसके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles