केजरीवाल और संजय सिंह से पूछताछ के लिए ACB की टीम रवाना

केजरीवाल और संजय सिंह से पूछताछ के लिए ACB की टीम रवाना

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम अरविंद केजरीवाल, पार्टी सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंच रही है। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम मुकेश अहलावत, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के घर जांच करने के लिए निकल गई है।

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने आप नेताओं के खिलाफ एसीबी जांच का आदेश दिया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी उनके कुछ उम्मीदवारों को करोड़ों रुपये देने की पेशकश की है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली एलजी के प्रमुख सचिव ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को रिश्वत की पेशकश के आरोपों पर एसीबी जांच कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। दिल्ली एलजी को बीजेपी की शिकायत के बाद एक जांच आदेश जारी किया गया है।

बीजेपी ने शिकायत में कहा है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं और बीजेपी की छवि खराब करने और मतदान के समापन के तुरंत बाद दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने के इरादे से लगाए गए हैं।

एसीबी के मुताबिक उन्हें एलजी वीके सक्सेना की तरफ से जांच के लिए आदेश दिया गया है। हमारी टीम जा रही है। तीनों लोगों से जानकारी लेने के लिए कि जो आरोप है उसमें कितनी सच्चाई है। क्या इस आरोप के बाबत कोई सबूत है या फिर महज़ भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि एसीबी की टीम केजरीवाल और संजय सिंह से भी पूछताछ कर सकती है।

popular post

ईरान की दो टूक, एकतरफा समझौतों का दौर बीत चुका

तेहरान: ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर क़ालीबाफ ने कहा है कि अब एकतरफा समझौतों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *