AAP का चुनावी वादा, पंजाब के लाेगाें काे देंगे मुफ्त इलाज
पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लुधियाना दौरे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पंजाब की जनता काे मुफ्त एवं अच्छे इलाज देने की गारंटी देगी।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि सही समय पर हम आपकाे अच्छा सीएम चेहरा देंगे। अभी इस पर नहीं साेचा जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू के आप में आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह एक मनगढ़ंत प्रश्न है समय आने पर इसका उत्तर दिया जाएगा।
दिल्ली के सीएम के मुताबिक सरकार बनने के बाद की हमने पूरी प्लानिंग कर दी है। इसके लिए व्यापारियों से मिलकर खाका तैयार किया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकार का तमाशा बना दिया गया है। यहां सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। सभी सीएम बनना चाहते हैं। कांग्रेस में अंतर्कलह इतनी है कि सरकार गायब हो गई है। परेशान लोग अपनी समस्या कहां लेकर जाएं।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म हो गई हैं। प्राइवेट अस्पताल लूट रहे हैं। सरकारी अस्पताल में डाक्टर नहीं है। इसके साथ ही मरीजाें काे दवाईयां नहीं मिल रही है। आम आदमी का पहला मकसद पंजाब में सभी को मुफ्त और अच्छा इलाज देना है। दूसरा सभी दवाइयां के टेस्ट इलाज व ऑपरेशन मुफ्त होगा।
ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਦੂਜੀ ਗਰੰਟੀ – ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਇਲਾਜ | ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ | LIVE https://t.co/cntsrT30jR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 30, 2021


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा