आप हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ने के लिए तैयार: प्रियंका कक्कड़

आप हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ने के लिए तैयार: प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद, अब आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस से गठबंधन की चर्चा से इतर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा के सवाल पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बातचीत चल रही है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

जो भी हमें कमजोर आंकेगा, वो भविष्य में स्वयं पछताएगा: संदीप पाठक
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का बड़ा बयान आया है। गठबंधन के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम पूरे तरीके से तैयार हैं, पार्टी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। वर्ड ‘गो’ मिलते ही हम सारा ऐलान कर देंगे। हम हर सीट पर हर जगह पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, जो भी हमें कमजोर आंकेगा, वो भविष्य में स्वयं पछताएगा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह पड़ोसी राज्य हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी चल रही है। सांसद संजय सिंह और भगवंत मान से लेकर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल तक सभी बड़े ‘आप’ नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

राष्ट्र हित और हरियाणा के हित में निश्चित रूप से गठबंधन होगा: राघव चड्ढा
इससे पहले राघव चड्ढा ने कहा था कि राष्ट्र हित और हरियाणा के हित में निश्चित रूप से गठबंधन होगा। हालांकि, राघव चड्ढा ने न तो सीट-शेयरिंग पर कुछ बोला और न ही कुछ और खुलासा किया। दरअसल, हरियाणा में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “अभी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि देशहित में, राष्ट्रहित में और हरियाणा के हित में निश्चित रूप से गठबंधन होगा। हम उस दिशा में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *