आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों का एलान किया

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों का एलान किया

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन तय होने के बाद अब आम आदमी पार्टी अपने हिस्से आई चार सीटों के लिए मंगलवार को उम्मीदवार तय कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अन्य राज्यों के साथ-साथ दिल्ली की चारों सीटों के लिए भी संभावित कैंडिडेट्स के नामों पर विचार किया गया।

इस बैठक में इमरान हुसैन, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, गोपाल राय, राखी बिडलान और आतिशी शामिल हुईं थीं। नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे। इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अहम है क्योंकि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। तीन सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। कुलदीप कुमार, सोमनाथ भारती और सही राम पहलवान ये तीनों आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। महाबल मिश्रा कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। उनके बेटे विनय मिश्रा द्वारका से विधायक हैं।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, “पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने आज एतिहासिक फैसला किया है। ये जनरल सीट है। दिल्ली में पहली बार किसी जनरल सीट से एक रिजर्व केटेगरी के कैंडिडेट को खड़ा करने का फैसला लिया गया है। गोपाल राय ने कहा कि इन सीटों का जीतना हमारा लक्ष्य है।

popular post

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *