आम आदमी पार्टी ने गुजरात में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का निमंत्रण स्वीकार किया

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का निमंत्रण स्वीकार किया

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” चल रही है। यह यात्रा 7 मार्च को गुजरात पहुंचेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी को आमंत्रित किया गया है। आम आदमी पार्टी गुजरात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगी। आप नेता इसुदान गढ़वी कांग्रेस की न्याय यात्रा में जुड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस “इंडिया गठबंधन” के तहत अगला लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। एक विज्ञप्ति में आप की गुजरात इकाई ने बताया कि राज्य में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता यात्रा में भाग लेंगे। सात मार्च को गुजरात के दाहोद जिले के झालोद में यात्रा प्रवेश करेगी।

आप ने कहा, “सात मार्च को दाहोद में प्रवेश करने पर इसुदान गढ़वी सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और नेता यात्रा में शामिल होंगे, आम आदमी पार्टी गुजरात में इस यात्रा को सफल बनाने में योगदान देगी, इस संबंध में आने वाले दिनों में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।“

गढ़वी और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के बीच टेलीफोनिक चर्चा भी हुई। कांग्रेस की न्याय यात्रा गुजरात में जहां-जहां से गुजरेगी, आम आदमी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उस जगह पर यात्रा में शामिल होंगे।आने वाले समय में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आने वाले उपचुनाव में कैसे मिलकर काम कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles