रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश 

रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश 

झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सात लोग सवार थे। सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करमटांड़ जंगल में संदिग्ध धातु का मलबा बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक चर्चा में एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौके से मिले मलबे में प्रोपेलर और इंजन जैसे हिस्से दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम जांच में जुट गई है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से सिमरिया के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र को घेर लिया है और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

popular post

अंसारुल्लाह की समुद्री नाकाबंदी पर सऊदी अरब का जवाब, किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार 

रियाज़ : समाचार चैनल अल जज़ीरा के अनुसार, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *