ग्रेटर नोएडा में चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म
ग्रेटर नोएडा में इसी महीने की शुरुआत में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी पिछले दो वर्षों से एक निजी कंपनी विश्वनाथ ट्रैवल्स के लिए काम कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा में हुई यह घटना दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड से मिलती-जुलती बताई जा रही है।
यह घटना 4 अगस्त को उस समय हुई, जब यह नाबालिग लड़की नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए एक खाली बस में सवार हुई थी। पुलिस ने बस चालक 39 वर्षीय कुलदीप और कंडक्टर 26 वर्षीय संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी घटना वाले दिन ही कर ली गई थी।
बताया गया है कि लड़की उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नोएडा जाने वाली बस में सवार हुई थी। यौन हमले का शिकार होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने पुलिस को बताया कि अपनी मां की डांट-फटकार के बाद वह घरवालों को बताए बिना अपनी एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। वह नोएडा के परी चौक पर उतर गई। उस समय तेज बारिश हो रही थी और रात के करीब 9 बजे थे।
लड़की ने एक बस को रुकवाया। बस में उस समय कोई अन्य यात्री नहीं था। वह बस में सवार हो गई। आरोप है कि पहले कंडक्टर ने और उसके बाद बस चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद आरोपियों ने लड़की को कश्मीरी गेट इलाके के पास बस से उतार दिया। बाद में लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


popular post
ब्रिक्स सम्मेलन में ईरानी प्रतिनिधि और यूएई प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस का ख़ुलासा
ब्रिक्स सम्मेलन में ईरानी प्रतिनिधि और यूएई प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस का ख़ुलासा ब्रिक्स
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा