भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद एक हेल्थकेयर वर्कर की मौत

भारत के हैदराबाद शहर के एक 55 साल के हेल्थकेयर वर्कर को कुछ दिन पहले कोरोना वैक्सीन दी गई थी जिसकी 11 वें दिन मौत हो गई। वैक्सीन लगने के बाद मौत का ये देश में तीसरा मामला है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ये मानने को तैयार नहीं है कि ये मौत कोरोना वैक्सीन लगने की वजह से हुई है स्वास्थ विभाग का का कहना है कि मौत की वजह वैक्सीन नहीं है।

बता दें की इस 55 वर्षीय हेल्थकेयर वर्कर को 19 जनवरी को वैक्सीन लगाई गई थी, जिसके कुछ दिन के बाद उसको साँस लेने में दिक्कत होने लगी और इसकी शिकायत उसने 29 जनवरी को की थी। तेलंगाना के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर डॉ. जी श्रीनिवास राव का कहना है हेल्थकेयर वर्कर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। उन्हें पहले से कई बीमारियां थीं।

एक राहत की खबर भी है कि देश में कोरोना से हो रही मौतों में लगातार कमी आ रही है। दिसंबर के मुकाबले जनवरी में करीब 3.44 लाख नए मामले कम सामने आए और मौतों में भी 5 हजार की गिरावट रिकॉर्ड की गई।

आकड़ों के अनुसार दिसंबर में 7.85 लाख लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 10 हजार 858 मरीजों की मौत हुई थी। और जनवरी के आंकड़े में 30 जनवरी तक देश में कुल 4.40 लाख लोग संक्रमित मिले और 5057 मरीजों की मौत हुई है

दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन भारत में

देशभर में वैक्सीनेशन हो रहा है लेकिन भारत में सबसे तेज़ वैक्सीनेशन हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है की देशभर में 30 जनवरी की शाम 7 बजे तक 37 लाख 6 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन ड्राइव इस वक्त भारत में ही चल रही है।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *