समाजवादी कुनबे में सेंध, अपर्णा यादव ने थामा भाजपा का दामन

समाजवादी कुनबे में सेंध, अपर्णा यादव ने थामा भाजपा का दामन भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा परिवार में बड़ी सेंधमारी की है। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई तथा मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने का भगवा पार्टी ने स्वागत किया है।

अर्पणा यादव ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, “मैं हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित रही हूं। मैं अब देश के लिए बेहतर करना चाहती हूं। मैं हमेशा भाजपा की योजनाओं से बहुत प्रभावित रही हूं। मैं पार्टी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।

अपर्णा के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हम आपका भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। हमें यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मुलायम सिंह यादव की बहू होने के बावजूद उन्होंने (अपर्णा ने) अक्सर भाजपा के काम की सराहना की है।

केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह अपने परिवार में ही असफल रहे हैं। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव अपने परिवार में ही सफल नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी असफल रहे हैं। सांसद के रूप में भी असफल हैं।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *