सीएम केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही: आतिशी

सीएम केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही: आतिशी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार 14 जुलाई को बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जेल में परेशान किया जा रहा है। जल मंत्री आतिशी का दावा है कि जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य जान बूझ कर खराब करने की कोशिश की जा रही है। आतिशी का दावा है कि जेस में सीएम केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है, क्योंकि उनकी हेल्थ को जेल में नजरअंदाज किया जा रहा है।

आतिशी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जो जनता को 24 घंटे बिजली देते हैं, वर्ल्ड क्लास इलाज देते हैं और महिलाओं को फ्री बस यात्रा देते हैं। आतिशी ने बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा, “भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के काम को मैच नहीं कर पाती और न उन जैसा काम कर के दे सकती है, इसलिए फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल दिया गया।

उन्होंने कहा, “बार बार यह बात उठी है कि तानाशाह जेल में डालते हैं और मारने की कोशिश होती है। अरविंद केजरीवाल 30 साल से डायबेटिक हैं, लेकिन उन्हें इन्सुलिन नहीं लेने दी गई और न ही डॉक्टर से बात करने दी गई। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही जाकर कुछ होगा। मेरा मानना है कि उनके स्वास्थ्य पर हमला किया जा रहा है।

आतिशी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी से बेल मिल गई लेकिन सीबीआई की फर्जी गिरफ्तारी की वजह से वो जेल में हैं। इतने दिनों में उनकी शुगर कई बार बहुत डाउन जा चुकी है। लो शुगर की वजह से उन्हें कुछ भी हो सकता है, इसकी जिम्मेदार बीजेपी होगी। आतिशी का दावा है कि अरविंद केजरीवाल का वजन 8 किलो कम हो कर 61.5 किलोग्राम हो गया है। जानकारी के लिए बता दें आतिशी की प्रेस कांफ्रेंस में उनके लिए भी दो डॉक्टर्स मौजूद रहे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *