जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से 8 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से 8 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली: दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में निर्माणाधीन पंडाल गिर गया है। हादसा स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर हुआ। स्टेडियम में पंडाल लगाया जा रहा था। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका है। हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे में 8 लोगों के घायल होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया। स्टेडियम के अंदर लॉन में कुछ काम चल रहा था। जिसके चलते मौके पर काफी लोग मौजूद थे। माना जा रहा है कि पंडाल के गिरते ही में आठ लोग ढांचे के नीचे दब गए।

बताया जा रहा है कि जैसे ही यह हादसा हुआ स्टेडियम के गार्ड भागे-भागे मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। हादसे के तुरंत बाद बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर जेसीबी बुलाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जाएगा।

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास लॉन में काम चल रहा था, जिसका एक हिस्सा शनिवार दोपहर ढह गया। DCP (साउथ) अंकित चौहान ने बताया, ‘हमें JLN स्टेडियम में एक टेंट गिरने और उसके नीचे कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 25-30 मजदूर दबे हैं, यहां शादी के लिए टेंट लग रहा था। स्थानिय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अब तक 25-30 लोगों को बचाया जा चुका है। जांच जारी है। NDRF की टीम भी यहां आई है, वे बचाव अभियान शुरू कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles