आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 45 घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 45 घायल

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बीते शनिवार यानी 3 अगस्त की देर रात एक डबल डेकर बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है। इन मौतों में 4 कार सवार और 3 बस यात्री शामिल हैं। बस में 70 लोग सवार थे। 45 यात्री घायल हुए बताए जा रहे हैं। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कई पलटियां खाते हुए एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे गिर गई।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात 12 बजे के आसपास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से एक डबल डेकर स्लीपर बस दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी एक कार अनियंत्रित होकर रोड के बीच लगी लोहे की जाली को तोड़कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है और करीब 45 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सैफई के पीजीआई भर्ती कराया है।

यह हादसा इतना तेज और भयंकर हुआ कि किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया और लोग ऊपर से नीचे गिरने लगे। बस के केबिन में बैठे यात्रियों की मानें तो सामने से आई कार का बस से टक्कर इतना तेज हुआ कि पूरी कार के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं टक्कर लगते ही बस हवा में उड़ती हुई एक्सप्रेस वे के नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार 6 लोग में से मां-बेटे समेत 4 की मौत हो गई। जबकि बस में बैठे 3 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह कार राजस्थान के बालाजी से कन्नौज की तरफ जा रही थी। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह हादसा बस चालक को नींद आने के चलते हुआ है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *