हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से बगावत करने वाले छह बागी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना कुनबा बड़ा कर लिया है। इसे हिमाचल भाजपा के ऑपरेशन लोटस की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल में कांग्रेस का समर्थन कर रहे तीन निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में चार सीट पर चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के साथ प्रदेश में छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की भी घोषणा हो चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले नेता अपनी पार्टी से वफादारी भूल दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी में नए नेताओं की जॉइनिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपनी आस्था जताई है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दावा किया है कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और इसके साथ ही हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी।

निर्दलीय विधायक भाजपा टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के कुछ विधायकों के साथ इन तीनों ने भी 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन का समर्थन किया था।

तीन विधायकों – होशयार सिंह (देहरा), केएल ठाकुर (नालागढ़) और आशीष शर्मा (हमीरपुर) ने इस बात से इनकार किया कि उन पर इस्तीफा देने के लिए भाजपा का दबाव था। हालांकि सारा फैसला दिल्ली में हुआ। तीनों विधायक दिल्ली से एक चार्टर्ड फ्लाइट से शिमला पहुंच गए हैं। छह अयोग्य कांग्रेस विधायक भी एक या दो दिन में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles