पीएम मोदी की रैली के लिए जा रहे 6 पुलिस कर्मियों की सड़क हादसे में मौत

पीएम मोदी की रैली के लिए जा रहे 6 पुलिस कर्मियों की सड़क हादसे में मौत

राजस्थान के चुरू जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां 6 पुलिसकर्मियों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह के समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झुंझुनू में होने वाली सभा के लिए कई पुलिसकर्मी नागौर से एक ही गाड़ी में सवार होकर निकले थे।

जानकारी के मुताबिक उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे जो भी घायल हो गए। हादसा जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया।

नागौर के खींवसर थाने के छह पुलिसकर्मी और महिला थाने की एक पुलिसकर्मी की झुंझुनू में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में ड्यूटी लगी थी। पुलिसकर्मी जाइलो कार में झुंझुनूं जा रहे थे, तभी सुजानगढ़ सदर थाने की कानूता चौकी के पास नेशनल हाईवे 58 पर ट्रक से टक्कर हो गई। सुबह साढ़े पांच बजे हुए हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

दरअसल घटना का कारण पुलिसकर्मियों की गाड़ी का ट्रक से टकराना रहा। हालांकि इस पर अभी भी किसी पुलिस अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

मौके पर ही मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचन्द्र, कांस्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीना, थानाराम और महिला थाने के कांस्टेबल महेंद्र के रूप में हुई है। हादसे में खींवसर थाने के हेड कांस्टेबल सुखाराम व कांस्टेबल सुखाराम घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर ले जाते समय कांस्टेबल सुखाराम की भी मौत हो गई। डीजीपी उमेश मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है।

घटनास्थल के आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने बताया कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को निकालने के लिए भी काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। पांचों पुलिसकर्मियों के शरीर खून से लथपथ थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *