झारखंड रेल हादसे के कारण हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर 44 ट्रेनें रद्द

झारखंड रेल हादसे के कारण हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर 44 ट्रेनें रद्द

चाईबासा: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार को हुए ट्रेन हादसे के दूसरे दिन भी हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। राजखरसावां और बड़ाबंबू रेलवे स्टेशन के बीच क्षतिग्रस्त रेल लाइन की मरम्मत और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने का काम लगातार जारी है। बुधवार को इस रूट पर चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली दस ट्रेनों समेत कुल 44 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

चक्रधरपुर रेलवे मंडल से चलने वाली जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें हटिया- सांकी- हटिया पैसेंजर, हटिया-बर्द्धमान- हटिया मेमू, हटिया- खड़गपुर- हटिया मेमू, बोकारो स्टील सिटी- रांची- बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर, आद्रा- बरकाकाना- आद्रा पैसेंजर यात्रा, हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया एक्सप्रेस, टाटानगर- हटिया- टाटानगर पैसेंजर, टाटानगर- हटिया- टाटानगर एक्सप्रेस और टाटानगर- बरकाकाना- टाटानगर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।

इनके अलावा कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित रूट से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने का काम बुधवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए रांची और राउरकेला से हेवी लिफ्टिंग मशीनें मंगाई गई हैं। हादसे की वजह से इस रूट की थर्ड लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। उसे सबसे पहले शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार तड़के चार बजे राजखरसावां- बड़ाबंबू स्टेशन के बीच हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने का काम बुधवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए रांची और राउरकेला से हेवी लिफ्टिंग मशीनें मंगाई गई हैं। हादसे की वजह से इस रूट की थर्ड लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। उसे सबसे पहले शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार तड़के चार बजे राजखरसावां- बड़ाबंबू स्टेशन के बीच हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *