भारत में अब तक 44 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज़ हुए ख़राब: रिपोर्ट

Covid-19 In India: भारत में बढ़ते कोरोना (Covid-19) प्रकोप और कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच एक और बुरी ख़बर है कि देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की करीब 44 लाख डोज देश में 11 अप्रैल तक बर्बाद हो गई है। आरटीआई के तहत सामने आई है।

आरटीआई में आए जवाब से पता चला है कि 11 अप्रैल तक राज्यों द्वारा इस्तेमाल की गई 10 करोड़ डोज में करीब 44 लाख डोज बर्बाद/खराब हो गई।

अंग्रेजी समाचार चैनल NDTV की रिपोर्ट के अनुसार वैक्सीन की सर्वाधिक बर्बादी दक्षिण भारत के तमिलनाडु में हुई है। कहा जा रहा है कि वहां पर 12.10 फीसदी टीका बर्बाद हुआ, जबकि इसके बाद क्रमशः हरियाणा में 9.74%, पंजाब में 8.12% मणिपुर में 7.8% और तेलंगाना में 7.55% टीके की बर्बादी हुई।

ग़ौर तलब बात है कि कोरोना वैक्सीन की बर्बादी की बात ऐसे समय में सामने आ रही है, जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है हर रोज़ क़रीब तीन लाख कोरोना संक्रमित मामले आ रहे हैं और महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान समेत कुछ और सूबों ने केंद्र से वैक्सीन कम पड़ने की बात भी सामने आई है।

बता दें कि वित्त मंत्रालय भारत में वैक्सीन निर्माताओं को केंद्र की ओर से 4500 करोड़ रुपए की रकम एडवांस में दी जा चुकी है। जिसमे तीन हजार करोड़ रुपए Serum Institute of India को दिए गए हैं, जो कि Covishield बनाती है, जबकि 1500 करोड़ रुपए का आवंटन Covaxin बनाने वाली Bharat Biotech के लिए किया गया है, ताकि ये दोनों ही कंपनियां वैक्सीन के उत्पादन को तेजी से बढ़ा सकें।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *