अहमदाबाद में 400 हिंदुओं ने अपनाया बौद्ध धर्म

अहमदाबाद में 400 हिंदुओं ने अपनाया बौद्ध धर्म

गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को दशहरे के अवसर पर गुजरात बौद्ध अकादमी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य भर से लगभग 400 हिंदुओं ने बौद्ध धर्म (Buddhism) अपना लिया।दशहरे पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह 14वां ऐसा आयोजन है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वडोदरा स्थित 38 वर्षीय प्रवीणभाई परमार भी धर्म परिवर्तन करने वालों में से एक थे, उन्होंने अपने फैसले के लिए हिंदू धर्म में असमानता का हवाला दिया और कहा कि “बौद्ध धर्म में समानता, प्रेम और करुणा है। कोई भेदभाव नहीं, हिंदू धर्म में हर जगह भेदभाव है और दलितों पर दिन-ब-दिन अत्याचार बढ़ रहे हैं। हिंदू होने का क्या मतलब है जब हमारे लिए कुछ भी अच्छा नहीं है। बता दें कि धर्म परिवर्तन करने वालों में अधिकतर लोग दलित समुदाय से थे।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती के मौके पर गुजरात के गांधीनगर में एक बड़ा धर्म परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 10 हजार के करीब दलित हिन्दुओं ने बौद्ध धर्म को स्वीकार किया। कार्यक्रम में सभी ने बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी में इसकी प्रतिज्ञा भी ग्रहण की। रामकथा मैदान पर आयोजित इस महा धर्म परिवर्तन कार्यक्रम क आयोजन स्वयं सैनिक दल नाम के संगठन की ओर से किया गया।

दलित हिंदुओं के धर्म परिवर्तन करने के मुद्दे पर बीजेपी ने आयोजकों पर निशाना साधा है। गुजरात बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि आयोजक गांधी जयंती के नाम पर लोगेां को बुलाते हैं और फिर एकदम से धर्म परिवर्तन का ऐलान कर देतें हैं। ऐसे में लोगों को कुछ समझ में नहीं आता है।

आर्य ने कहा कि कई सारे ऐसे दल हैं जो इस काम में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की सरकारें सबका साथ और सबका विकास के ध्येय से काम कर रही हैं तो इस सब की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी साजिश है। इसे कामयाब नहीं होने देंगे।

गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे आर्य ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस समारोह के तहत छेड़े गए सेवा ही समर्पण अभियान के तहत अनुसूचित जाति के लोगों के सशक्त बनाया जाएगा और उन्हें सम्मान भी दिया जाएगा। पूर्व सांसद व मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ टुंडिया ने सभी धर्म परितर्वन कराने वालों को आड़े हाथों लिया।

popular post

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में लगी आग

अल-हुदैदा पर सऊदी अरब के हवाई हमले के बाद यमन का जवाबी हमला, जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *