2024 देश का आखरी चुनाव हो सकता है: राजद सांसद

2024 देश का आखरी चुनाव हो सकता है: राजद सांसद

राजद नेता ने संभावना जताई है कि 2024 के बाद देश में चुनाव नहीं होंगे। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि इस तरह के माहौल में राजनीति से हटकर अलग लड़ाई लड़नी होगी।

हो सकता है कि 2024 के बाद इस देश में चुनाव नहीं हों…मैं गारंटी दे सकता हूं कि 2024 के बाद लोगों की सहमति से ऐसा कहा जाएगा कि देश में अब चुनाव नहीं होंगे।उन्होंने आगे कहा कि लोगों से कहा जाएगा कि चुनाव कराना बहुत खर्चीला है, हम एक गरीब देश हैं, हमने जी-20 समिट पर इतना खर्च किया, हमें इतने सारे बिलबोर्ड लगाने पड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए राजद सांसद ने कहा, उनके समर्थक कहते हैं कि वह भगवान हैं… जब भगवान स्वयं यहां हैं, तो फिर कैसा चुनाव? लोग कहेंगे चुनाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जैसे 25-30 प्रतिशत लोग चुनाव की मांग करेंगे। वे हमें पाकिस्तान जाने के लिए कहेंगे।

इससे पहले, मनोज झा ने संसद का विशेष सत्र बुलाने के मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि किसी ज्योतिषी के कहने पर सरकार ने यह सत्र बुलाया है। उन्होंने कहा, यह विशेष सत्र है ही नहीं। किसी ज्योतिषी ने कह दिया होगा और प्रधानमंत्री जी इन सब पर बहुत यकीन करते हैं, इसलिए सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा था कि सरकार साधारण विधेयकों को पारित कराने के लिए शीतकालीन सत्र तक इंतजार कर सकती थी।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा का विरोध करते हुए कहा कि देश को बार-बार चुनावों की जरूरत है, क्योंकि इससे राजनीतिक दलों को मतदाताओं के किए अपने वादों का बार-बार जनता को सामने जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पांच साल में सिर्फ एक बार चुनाव होने की स्थिति में जनता से सवाल पूछने का अधिकार छिन जाएगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *