इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए बहुत चेहरे हैं: शिवपाल

इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए बहुत चेहरे हैं: शिवपाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर पहुंचे। इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन रहेगा… इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए बहुत चेहरे हैं। समय आने पर तय कर लिया जाएगा

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने गठबंधन में बसपा (BSP) को साथ रखने के सवाल पर रिएक्शन दिया। कहा कि हम लोग बहुत बार कह चुके हैं कि बसपा पार्टी के नेताओं को पहले बीजेपी से दूरियां बनानी होंगी। उन्होंने कहा कि अभी आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराकर बाहर करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

सीट शेयरिंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी सीटों पर चर्चा के लिए काफी समय है, बातचीत तो हो जाएगी। हम लोग चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को देश से हटाने का काम करे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन के भविष्य पर बात की थी। उन्होंने हालिया परिणामों पर तंज कसते हुए कहा कि INDIA गठबंधन भी होगा और सीट शेयरिंग भी होगी। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, नगर अध्यक्ष बाबी त्यागी और रालोद विधायक अनिल कुमार मौजूद रहे।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *