ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में पटाखों के ढेर में हुए धमाके से15 लोग झुलसे

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में पटाखों के ढेर में हुए धमाके से15 लोग झुलसे

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार की रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक, चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया जिसमें करीब 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। आइए जानते हैं कैसे हुआ ये पूरा हादसा।

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं का एक समूह आतिशबाजी कर रहा रहा था, इसी दौरान एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया। पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए। एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है।

गुरुवार देर रात को हुई इस घटना के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोग अपने घायल हुए परिवार के सदस्य को लेकर इधर-उधर भागने लगे। पुरी के एसपी पिनाक मिश्र ने कहा है कि चंदन यात्रा के समय इस तरह की घटना हुई है। गम्भीर रूप से घायलों को कटक स्थानांतरित किया गया है। लोगों को अच्छा इलाज मिले यह हम लोगों की पहली प्राथमिकता है। घटना की जांच की जाएगी।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पुरी की इस दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles