पीएम मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने पर15 लोग गिरफ्तार

पीएम मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने पर15 लोग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 वैक्सीन अभियान के संबंध में पीएम मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के आरोप में 15 लोगों को हिरासत में लिया है। राज्य भर के जिलों में 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं गईं हैं ।

इससे पहले पोस्टरों की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने अपने सभी जिला पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया था. गुरुवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए थे। जिन पोस्टर्स पर लिखा था, ‘‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’’

सियासत डॉट कॉम के अनुसार इससे पहले पोस्टरों की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने अपने सभी जिला पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया था. शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी संजय सहरावत ने कहा कि उसके पुलिस कर्मियों ने कल्याणपुरी इलाके से दलीप लाल (35), शिवम दुबे (27), राहुल त्यागी (24) और राजीव कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया है।

ग़ौर तलब है कि पुलिस का कहना है गिरफ्तार किए गए एक शख्स ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए थे।

पूछताछ के दौरान, उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि आप के एक पार्षद ने उन्हें पोस्टर चिपकाने के लिए कहा था। पुलिस दावों की पुष्टि कर रही है।

 

 

 

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *