यूपी के हाथरस में सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ से 134 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

यूपी के हाथरस में सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ से 134 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 116 लोगों को मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ये हादसा हाथरस जिसे के 47 किलोमीटर दूर फुलराई गांव में हुआ।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोते-बिलखते रिश्तेदारों और वहाँ कई शवों को लाया जाता हुआ देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा था कि कई घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक अनुमान के अनुसार, यहां मेडिकल कॉलेज में कम से कम 150 घायल भर्ती हैं।’ हालाँकि बाद में अधिकारियों ने घायलों की संख्या 18 बताई है।

फुलराई गांव में भोले बाबा के सत्संग का कार्यक्रम चल रहा था, जैसे ही सत्संग खत्म हुआ लोगों ने भागना शुरू दिया जिससे भगदड़ मच गई और ये हादसा हो गया। हाथरस में मंगलवार दोपहर मची चीख पुकार और परिजनों की तलाश देर रात तक खत्म नहीं हुई थी। मौके पर प्रशासनिक अमला तैनात था और कई बड़े अफसर जिले में मौजूद थे।

हाथरस जिले के फुलराई गांव में मंगलवार (2 जुलाई) को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। यहां एक दिन के लिए मंगलवार को दिन में सत्संग का आयोजन किया गया था। भोले बाबा के कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और एटा के साथ गी कई और जिलों से लोग पहुंचे थे।

संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतिभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी विलंब हुआ। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा।

popular post

ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम

ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम लेबनानी प्रतिरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *