आंध्र प्रदेश रेल हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश रेल हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश में रविवार को दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 13 यात्रियों की मौत हो गई है। दुर्घटना आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला स्थित कंटाकापाली व आलामंडा स्टेशन के बीच की है, जिसमें सैंकड़ों यात्री घायल हो गए हैं।अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है। मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक ही ट्रैक पर ओडिशा आ रही दो यात्री ट्रेन के बीच बीच टक्कर हो गई है। दुर्घटना का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद यात्री ट्रेनों के डिब्बे छिटक कर दूसरी पटरी पर गिरे। उसी समय दूसरी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में यात्री ट्रेन के डिब्बे आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

इस हादसे के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिस्वजीत साहू ने पुष्टि करते हुए कहा कि वाल्टेयर के कंटाकापल्ली और अलमनाडा स्टेशनों के बीच दो यात्री ट्रेनों के बीच टक्कर से हुई दुर्घटना के बाद कुल 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 24 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है और 11 को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और दो के समय में आज सुबह बदलाव किया गया है।

आंध्र प्रदेश रेल हादसे से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बीएसएनएल नंबर 08912746330, 08912744619, एयरटेल सिम 8106053051, 8106053052, बीएसएनएल सिम नंबर 8500041670, 8500041671 पर फोन कर सकते हैं।

सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और NDRF को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है। पीएम मोदी ने हादसे पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने को कहा। मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles