यूपी में 12 लाख खाली पड़े पद को भरा जाएगा: प्रियंका गाँधी

यूपी में 12 लाख खाली पड़े पद को भरा जाएगा: प्रियंका गाँधी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा: उत्तर प्रदेश की जनता सरकार से बहुत परेशान है. रोजी-रोटी कमाने में आम लोगों को बहुत मुश्किल हो रही है. जो छोटे और लघु उद्योग हैं उनके उद्योग इस राज्य में बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. कोरोना वायरस संकट के दौरान उनके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया. जीएसटी लगाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है.’

कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने कहा: इस साल जो बजट केंद्र सरकार ने पारित किया है उसमे भी छोटा उद्योग करने वालों के लिए कुछ भी नहीं है आज कल जो नेता जिन्ना और पाकिस्तान का जिक्र करते हैं उसका फायदा उन्हीं को होता है, जनता को कोई फायदा नहीं होता.

प्रियंका ने सवाल उठाते हुए पूछा: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन चुनावों से ठीक पहले क्यों किया गया? कई साल से आप सत्ता में हैं…अपने पहले जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन क्यों नहीं किया?

प्रियंका गाँधी ने ये भी कहा कि: किसान इन चुनावों में एक बड़ा फैक्टर है. किसानों की बदहाली बढ़ती जा रही है.उन्हें खाद नहीं मिल रही है. खाद के लिए लाइन में खड़े लोगों की मौत हुई है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं जिसका नुकसान लोगों को हुआ है.

चुनाव प्रचार के बीच नेताओं के भड़काऊ भाषण का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा: ‘कोई कह रहा है हम चर्बी निकालेंगे, हम कह रहे हैं हम भर्ती निकालेंगे. हमने वादा किया है कि यूपी में जो करीब 12 लाख पद खाली पड़े हैं उन्हें जल्दी भरेंगे. बेरोजगारी उत्तर प्रदेश में युवाओं की एक बहुत बड़ी समस्या है. आर्थिक संकट का पूरा बोझ महिलाओं पर होता है.महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ाना बेहद जरूरी है.यहां जो महिला पुलिसकर्मी हैं उनका घर कहीं है, उनकी पोस्टिंग कहीं होती है । उन्‍होंने कहा कि पुलिस में भर्ती मैं 25 परसेंट भर्ती महिलाओं की हो जरूरी है.हम कानून लाना चाहते हैं कि जो अधिकारी FIR दर्ज न करें महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में, उन्हें 10 से 15 दिन में सस्पेंड किया जाए.अगर महिलाएं एकजुट हो जाएं तो राजनीति बदल सकती है.

popular post

शांति वार्ता संभवतः ईरान पर हमले का बहाना हो सकती है: रूस

शांति वार्ता संभवतः ईरान पर हमले का बहाना हो सकती है: रूस रूस की सुरक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *