मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का ग्यारहवां दिन समाप्त

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का ग्यारहवां दिन समाप्त 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का ग्यारहवां दिन शनिवार को बीत गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ू यात्रा की ग्यारहवें दिन की यात्रा मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह छह बजे शुरू हुई थी। यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अरुण यादव समेत सैकड़ों अन्य नेता और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

शनिवार को मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की भेदभावपूर्ण, नफरत फैलाने वाली, विभाजनकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और श्रीनगर पहुंचकर समाप्त होगी।

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान उनके खिलाफ व्यापक स्तर पर नकारात्मक प्रचार अभियान चलाया गया, लेकिन यह अभियान नहीं रुके, उन्हें नुकसान की जगह फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन नकारात्मक प्रचारों से उन्हें आरएसएस और बीजेपी की सोच को ठीक से समझने का मौका मिला।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक गतिशील देश है। इस देश को उस तरह नहीं चलना चाहिए जैसे आरएसएस और बीजेपी चाहते हैं, बल्कि उस तरह से चलना चाहिए जैसे लोग चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए भारी जनसमर्थन ने पार्टी को फिर से ऊर्जा दी है और देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी तक श्रीनगर पहुंचेगी।

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *