डल्लेवाल के समर्थन में 111 किसानों ने अनशन शुरू किया

डल्लेवाल के समर्थन में 111 किसानों ने अनशन शुरू किया

किसान नेताओं ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देने के लिए केंद्र पर हमला बोला है। इसी के साथ आंदोलन का नया चरण शुरू हो गया है। क्योंकि किसान अब गांधीवादी तरीके से अपना आंदोलन चला रहे हैं। अपनी मांगों के प्रति केंद्र सरकार के उदासीन रवैये की आलोचना करते हुए 111 किसानों के एक समूह ने अपने नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ एकजुटता दिखाते हुए बुधवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया।

डल्लेवाल का अनिश्चितकालीन अनशन 51वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी किसानों ने डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा कि लंबे समय तक अनशन करने के कारण 70 वर्षीय डल्लेवाल के कई अंगों के काम करना बंद करने का खतरा है।

खनौरी बॉर्डर पर बुधवार सुबह को किसान सफाई करते दिखे। डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 51वें दिन पहुंच गया और किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें पीने के पानी में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, उनका शरीर अभी भी पानी स्वीकार नहीं कर रहा है और “मल्टी ऑर्गन फेल्योर” की ओर बढ़ रहा है, जो चिंताजनक है।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 111 किसानों का एक समूह बुधवार दोपहर 2 बजे से आमरण अनशन पर बैठा। उन्होंने काले कपड़े पहनकर शांतिपूर्वक पुलिस बैरिकेडिंग के पास अपना अनशन शुरू किया। उन्होंने कहा, किसान बहुत भावुक हैं और उनका मानना ​​है कि डल्लेवाल के बलिदान से पहले वे अपना बलिदान देंगे। अब 111 किसानों के जत्थे ने भी आमरण अनशन शुरू किया है। हरियाणा पुलिस के साथ किसानों की सहमति बनी है। इसके तहत हरियाणा पुलिस द्वारा लगाई गई रस्सी के आगे किसान नहीं जाएंगे।

किसानों ने पहले कहा था कि डल्लेवाल कुछ भी नहीं खा रहे हैं और सिर्फ पानी पर जीवित हैं। डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनका स्वास्थ्य हर दिन “बिगड़ता” जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल कानूनी गारंटी की मांग सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

popular post

दक्षिणी बंदर अब्बास के आसमान में अमेरिकी ‘लुकास’ ड्रोन मार गिराया गया: ईरानी सेना

दक्षिणी बंदर अब्बास के आसमान में अमेरिकी ‘लुकास’ ड्रोन मार गिराया गया: ईरानी सेना ईरानी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *