हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने पर हर साल एक लाख नौकरियां देंगे: प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने पर हर साल एक लाख नौकरियां देंगे: प्रियंका गांधी

स्टार प्रचारक और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस दिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख युवाओं को रोजगार देने का फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहेगी वही करेगी। सोमवार को मंडी के पोखर मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी।

रैली में पहुंचने से पहले प्रियंका ने बाबा भूतनाथ मंदिर के दर्शन किए.उसके बाद उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर पांच साल में सरकार बदलने की आपने जो परंपरा बनाई है, उसे मत बदलो, यह एक अच्छी परंपरा है। इससे नेताओं का दिमाग ठीक रहता है. उन्होंने कहा कि हिमाचल संस्कृति और परंपराओं का राज्य है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि गुजरात से लेकर हिमाचल प्रदेश तक के लोग भाजपा की विफल नीतियों से नाराज हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियां उनके उद्योगपति मित्रों के लिए ही हैं। किसानों को अपनी फसल की कीमत तय करने का अधिकार नहीं है,उनकी कीमतें उद्योगपतियों द्वारा तय की जाती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश में यह राजनीति पिछले पांच साल से चल रही है। क्या आप उन्हें पांच साल और देंगे? क्या बीजेपी ने आपसे किए अपने वादे पूरे किए हैं?

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री मंडी जिले से हैं लेकिन उन्होंने यहां कुछ नहीं किया, सिर्फ स्वार्थ की राजनीति की. छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया गया था, सरकार बनने के पहले दिन ही उसे पूरा कर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों में 63 हजार रिक्तियां हैं , उन्हें भरा नहीं जा रहा है, इसको भरने की जगह सरकार ने सेना भर्ती की अग्नि वीर योजना शुरू कर युवाओं के साथ ठगी की है। सेब के बागानों के लिए दूध, दही, आटा, सरसों का तेल और पैकेजिंग सामग्री पर कर लगाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों का परिचय देते हुए कहा कि इंदिरा को हिमाचल प्रदेश से प्यार और लगाव था। गांव में उनकी दादी की चर्चा है। उनके निधन के बाद देश की राजनीति बदल गई। आज पैसा और मीडिया हावी है।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *