हिजाब विवाद: कर्नाटक के सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन के लिए बंद

हिजाब विवाद: कर्नाटक के सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन के लिए बंद

हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक के सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने ट्वीट करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए उन्‍होंने सभी हाई स्‍कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दे दिए हैं.

बता दें कि हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाते हुए उडुपी के एक सरकारी कॉलेज की पांच महिलाओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिस पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन अब ये सुनवाई बुधवार को होगी. साथ ही कोर्ट ने स्‍टूडेंट और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जस्टिस कृष्‍णा श्रीपाद ने कहा, ‘इस अदालत को जनता की बुद्धिमता पर पूरा भरोसा है और इसे उम्‍मीद है कि इसका ध्‍यान रखा जाएगा.’

ग़ौर तलब है कि हिजाब को लेकर विवाद के चलते कर्नाटक के कॉलेजों में हिंदू-मुस्लिम स्‍टूडेंट आमने-सामने हैं. प्रदर्शनकारियों के समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. हिजाब vs भगवा को लेकर विवाद बढ़ने के बीच एक कॉलेज में छात्रों ने तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगा दिया.

उधर, इस विवाद के बीच कॉलेज की मुस्लिम स्‍टूडेंट्स ने सवाल उठाया है कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत शिक्षा का अधिकार उन्‍हें नहीं है?

एक स्‍टूडेंट ने दावा करते हुए कहा कि अपने कॉलेज के सालों की शुरुआत से ही वो हिजाब पहन रही हैं. उसने कहा, ‘वे बेटी बचाओ बेटी बचाओ के बारे में बात करते हैं, क्‍या वो (हिंदू) एकमात्र बेटी हैं? क्‍या हम बेटी नहीं है? हम देश की बेटियां हैं. आखिरकार सरकार को अचानक ही हिजाब से समस्‍या क्‍यों हो गई? मैं तीन साल से इसे पहन रही हूं, अब इससे समस्‍या क्‍यों है? ‘

कॉलेज की एक अन्‍य छात्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अचानक से हिजाब मुद्दा कैसे बन गया? उसने कहा, ‘वे ऐसे नियम अब लागू क्‍यों कर रहे हैं जब कॉलेज खत्‍म होने में दो माह ही बचे हैं. जब हमने पहले कॉलेज ज्‍वॉइन किया था तो हमें हिजाब पहने की इजाजत दी गई थी. इसे अब मुद्दा क्‍यों बनाया जा रहा है.’ इस लड़की ने कहा, ‘हम हिजाब पहनना नहीं छोड़ने वाले और हम शिक्षा भी नहीं छोड़ने वाले. आजादी हासिल किए हुए 75 साल हो चुके हैं और अभी भी हम स्‍वतंत्र नहीं हैं. ये यूनिफॉर्म का हिस्‍सा है.’

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *