हिंदू की दाढ़ी पर जब नहीं बोलते तो मुस्लिम की दाढ़ी पर क्यों? सलमान ख़ुर्शीद

 हिंदू की दाढ़ी पर जब नहीं बोलते तो मुस्लिम की दाढ़ी पर क्यों?: सलमान ख़ुर्शीद

एक मीडिया चैनल पर चल रहे एक शो में कांग्रेस के बड़े नेता सलमान ख़ुर्शीद ने कहा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है, इसीलिए वह दूसरी पार्टियों के नेताओं का दामन थाम रहे हैं, यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि BJP के नेता जब हिंदू की दाढ़ी पर नहीं बोलते तो मुसलमान के कपड़े और दाढ़ी पर क्यों सवाल उठाए जाते हैं।

एंकर ने कांग्रेस नेता सलमान ख़ुर्शीद से सवाल पूछा कि जितिन प्रसाद ने BJP जॉइन कर ली है, उत्तर प्रदेश का खेला आप किस तरह देखते हैं?

जवाब देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुझे हैरानी है कि BJP को अभी भी कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों की आवश्यकता होती है, उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी बहुमत मिलने के बाद भी उसे संतुष्टि नहीं है।
सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि शायद वह डरे हुए हैं, कि हम सरकार नहीं चला पाए तो अब उनकी ज़रूरत है जिनकी छवि अच्छी है।

जितिन प्रसाद पर बात करते हुए कहा कि वह मेरे छोटे भाई के जैसे हैं, BJP में जाना उनका निजी फ़ैसला था इसलिए हमने भी उन्हें विदा कर दिया।

गाज़ियाबाद की घटना पर उन्होंने कहा कि हमें अपने परिपेक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए, यूपी ही नहीं कई अन्य राज्यों में ऐसी घटनाएं होती आई हैं, और मौजूदा समय में जैसी राजनीति हो रही है उसमें लोगों को लगता है कोई घटना हुई है तो उसका सीधा संबंध राजनीति से है।

हां अगर आप अलर्ट नहीं हैं तो वह असत्य और ग़लत बातों को भी आपके बारे में बोल देंगे, लेकिन दाढ़ी तो हिंदू की भी होती है और मुसलमानों की भी होती है, लेकिन सवाल हमेशा मुसलमान की दाढ़ी पर ही क्यों खड़ा किया जाता है।

popular post

दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन

दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *