हम प्रधानमंत्री पद के लिए नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जमा हुए हैं: खड़गे

हम प्रधानमंत्री पद के लिए नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जमा हुए हैं: खड़गे

आज बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक ख़त्म हो गई। सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने बैठक को कामयाब बताया है। इस बैठक में विपक्षी एकता का नाम इंडिया रखा गया है। संयुक्त विपक्ष की बैठकमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बैठक में हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं है। यह हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है।

बेंगलुरु में जारी संयुक्त विपक्ष की बैठक के दूसरे दिन यानी मंगलवार को विपक्ष के नेताओं ने एनडीए के मुक़ाबले अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है। यानी 2024 का आम चुनाव एनडीए बनाम इंडिया होगा। बैठक में मौजूद पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि ये एक अच्छी और सार्थक बैठक थी। आज हमने जो चर्चा की, उसके बाद का नतीजा इस देश के लोगों के लिए अच्छा हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में साझा सचिवालय बनाया जाएगा।देश और देश के लोगों को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हमने आपसी मतभेदों को पीछे रखने का फैसला किया है।

वहीँ उन्होंने एनडीए की होने वाली बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एनडीए 30 दलों के साथ बैठक कर रही है। मैंने भारत में इतनी पार्टियों के बारे में नहीं सुना है। पहले उन्होंने कोई बैठक नहीं की लेकिन अब वे एक-एक करके (एनडीए दलों के साथ) बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी अब विपक्षी दलों से डर रहे हैं। लेकिन हम यहां लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं।

विपक्षी एकता का नया नाम “INDIA” होगा- जिसका मतलब है:
I- Indian, N- National, D- Democratic, I- Inclusive, A- Alliance

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles