महंत नरेंद्र गिरी की रहस्यमय मौत के बाद सुसाइड नोट ने भी चौंकाया,

महंत नरेंद्र गिरी की रहस्यमय मौत के बाद सुसाइड नोट ने भी चौंकाया, उत्तराधिकारी भी किया एलान

अखाड़ा पारिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सभी को चौंका दिया था, उनका शव प्रयागराज में उनके बाघंबरी मठ में फांसी से लटकता मिला, और ख़बर यह भी है कि महंत के कमरे से 6-7 पेजों का सुसाइड नोट बरामद मिला है।

सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरी ने मठ की संपत्तियों को कौन से शिष्य को देना है इसका भी ज़िक्र किया है, और साथ ही यह भी पता चला है कि नोट में अपने किसी एक शिष्य के हाथों दुखी होने की बात भी लिखी है, लेकिन असली बात तो फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी जिसके बाद पता चलेगा यह असली सुसाइड नोट है या किसी ने साज़िश करते हुए वहां रखा है।

सुसाइड नोट के बारे में ADG प्रशांत कुमार ने बताया कि उसमें मठ और आश्रम को लेकर आगे क्या करना है लिखा हुआ है, कैसी व्यवस्था रहेगी, क्या करना होगा सब लिखा है, मतलब कहा जा सकता है कि सुसाइड नोट उनका वसीयतनामा है।

साथ ही ADG ने बताया कि सुसाइड नोट में डिटेल में लिखा है कि किसे क्या देना है और किसके साथ क्या करना है।
पुलिस की मानें तो उसमें यह भी लिखा है कि वह अपने एक शिष्य से बेहद दुखी थे, पुलिस की ओर से शिष्य का नाम सामने नहीं आया लेकिन अटकलें ऐसी लगाई जा रही हैं कि जिस शिष्य का ज़िक्र किया है वह आनंद गिरी है।

सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा कि मैं सम्मान के बिना नहीं रह सकता हूं, अब मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूं, साथ ही अपनी गद्दी किसे सौंपनी है इसका भी ज़िक्र किया।

popular post

आज ईरान के साथ संभावित समझौते की और अधिक जानकारी जारी की जाएगी: रुबियो

आज ईरान के साथ संभावित समझौते की और अधिक जानकारी जारी की जाएगी: रुबियो अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *