ममता ने अभिषेक बनर्जी को फिर बनाया पार्टी का महासचिव

ममता ने अभिषेक बनर्जी को फिर बनाया पार्टी का महासचिव

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी की नंबर दो की हैसियत को बरकरार रखा है।

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले पार्टी में गुटबाजी की खबरें आई थी जिसके बाद ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को दोबारा पार्टी का महासचिव बना दिया है। ये फ़ैसला एक बैठक में लिया गया है।

गौर तलब है कि TMC के नियमों के अनुसार 12 फरवरी 2022 को पार्टी के सभी पदों की निर्धारित अवधि पूरी हो गई थी। साथ ही बैठक में अभिषेक बनर्जी को महासचिव बनाने के साथ ही कई और पदों के बारे में भी फैसला लिया गया है।

बैठक में यशवंत सिन्‍हा, सुब्रत बख्‍शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य पार्टी के उपाध्‍यक्ष पद दिया है, और सुखेंदू शेखर रे को राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता का पद दिया गया है।

दिल्‍ली में मीडिया का प्रभार महुआ मोइत्रा को दिया गया है। इसके अलावा अरूप बिश्‍वास को पार्टी को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम को पार्टी की वर्किंग कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

बता दें कि अभिषेक बनर्जी दो बार डायमंड हार्बर से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। 2021 में ममता बनर्जी ने उन्‍हें पार्टी की युवा इकाई का प्रमुख बनाया था। ममत बनर्जी के इस फैसले के बाद से अभिषेक बनर्जी को पार्टी के भीतर उनके उत्‍तराधिकारी के तौर पर देखा जाने लगा था।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *