भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर लड़ेंगे गोरखपुर सीट से चुनाव

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर लड़ेंगे गोरखपुर सीट से चुनाव

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ये ऐलान किया है कि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव के नज़दीक आते सियासी पार्टियों के बीच सरगर्मियां बढ़ रही हैं अब भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ये ऐलान किया है कि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव में उतरेंगे. बता दें कि भीम आर्मी चीफ ने 18 जनवरी को यूपी की 33 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था.

बता दें कि सीएम योगी के गोरखपुर सीट से लड़ने का ऐलान15 जनवरी को किया था. साथ ही भाजपा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित 105 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की थी. केशव मौर्य को प्रयागराज के सिराथू सीट से भाजपा ने मैदान में उतारा है.

ग़ौर तलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखपुर है इस कारण इस चुनाव में सबकी नज़र गोरखपुर की सीट पर है गोरक्षनाथ मंदिर का प्रभाव होने की वजह से राम मंदिर आंदोलन से लेकर मोदी लहर तक इस सीट की अहम भूमिका रही है. ये सीट लगातार भाजपा के कब्जे में रही है. और 1967 के बाद से अब तक हुए चुनाव में भाजपा हमेशा इस सीट पर जीत हासिल की है.

बता दें कि पिछले दिनों चंद्रशेखर दो बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की हैं. बातचीत शुरू जरूर हुई थी, लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बन पाई।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *