नई दिल्ली: काला सागर में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की जान जाने के मामले में अब सैन्य प्रतिक्रिया की मांग भी सामने आने लगी है। भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत को अब सख्त रुख अपनाना चाहिए।
जीडी बख्शी ने कहा कि भारत को कम से कम यूक्रेन से माफी और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की नीतियों की वजह से हालात और बिगड़ रहे हैं और अब इसका असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ रहा है।
पूर्व सैन्य अधिकारी ने दावा किया कि यूक्रेन पहले भी रूसी जहाजों और समुद्री ठिकानों को निशाना बनाता रहा है। उनका कहना है कि रूस को भी इस तरह के हमलों का जवाब देना चाहिए और यूक्रेन की कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए।
यह मामला तब सामने आया जब MV Omorfi नाम के एक व्यापारिक जहाज पर काला सागर में ड्रोन हमला हुआ। बताया गया कि जहाज रूसी जल क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। भारत ने इस घटना पर यूक्रेन के राजदूत के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया और अपनी चिंता जताई।
इससे पहले भी MV Gold Leo नाम के एक अन्य मर्चेंट जहाज पर हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूसी अधिकारियों के सामने भी मामले को उठाया था।
लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जो लोग काला सागर क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों पर नौकरी या यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लें।


popular post
चीन ने लाल सागर में अपने तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यमन से संपर्क साधा
रॉयटर्स के अनुसार, मामले से जुड़े छह जानकार सूत्रों ने बताया है कि चीन ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा