भारत को अब नेपाल के रास्ते घेरेगा चीन ? बना रहा है एयरपोर्ट

भारत को अब नेपाल के रास्ते घेरेगा चीन ? बना रहा है एयरपोर्ट भारत और चीन के बीच एक लंबे समय से तनातनी चल रही है भले ही दोनों देशों के बीच विवाद भले ही पूर्वी लद्दाख में चल रहा हो, लेकिन चीन की तैयारियां भारत की सीमा के आस-पास हर जगह देखने को मिल रही हैं। चीन उन स्थानों पर भी भारत को घेर रहा है जिन पर चीन का कोई अधिकार नही है।

समय समय पर ख़बरें मिलती रही हैं कि भारत-नेपाल और भारत-तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में चीन गांव बसा रहा है और अपनी सेना को नागरिकों के तौर पर वहां बसा भी रहा है, लेकिन अब इनपुट ये भी मिले हैं कि चीन इन इलाकों में अपने एयरपोर्ट के निर्माण को भी तेज़ी से पूरा कर रहा है।

सुरक्षा एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक चीन, अपनी नेपाल सीमा के करीब टिंगरी काउंटी पर एक नया एयरपोर्ट बना रहा है। वैसे तो ये टिंगरी काउंटी तिब्बत का इलाका है, लेकिन ये जिस जगह है वो बेहद संवेदनशील है। इस इलाके से न सिर्फ चीन, नेपाल के बेहद करीब है, बल्कि यहां से सिक्किम की दूरी भी बेहद कम है।

टिंगरी काउंटी से सिक्किम की सीमा का हवाई डिस्टेंस महज़ 70-80 किलोमीटर है और इस एयरपोर्ट के बन जाने से चीन न सिर्फ नेपाल के इलाके बल्कि सिक्किम के नजदीक भी हावी होने की कोशिश कर सकता है।

दूसरी तरफ चीन, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास भी ऐसा ही एयरपोर्ट बना रहा है, जो बुरांग काउंटी में है। ये इलाक़ा भारत-नेपाल- तिब्बत ट्राईजंक्शन के बेहद करीब है। यहां से पिथौरागढ़ महज 50 किलोमीटर की हवाई दूरी पर होगा। ये रूट कैलाश मानसरोवर का भी नया रूट है, जिस पर भारत काम कर रहा है।

चीन इन दोनो प्रोजेक्ट पर 1.5 बिलियन डॉलर से ज़्यादा का खर्चा कर रहा है। इन दोनों एयरपोर्ट्स को चीन इसी साल या 2022 की शुरुआत तक कंप्लीट कर लेगा। जैसे चीन के इरादे रहे हैं, उसके मुताबिक चीन इन हवाई अड्डों का इस्तेमाल महज अपने नागरिकों के लिए नही करेगा, बल्कि यहां अपनी सेना या एयरफोर्स के सैनिकों की तैनाती भी कर सकता है।

popular post

सऊदी अरब का ट्रंप पर दबाव: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने की मांग

सऊदी अरब का ट्रंप पर दबाव: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने की मांग The Wall

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *