तेलंगाना में खत्म करेंगे मुस्लिम आरक्षण, जनसभा में अमित शाह का संबोधन

तेलंगाना में खत्म करेंगे मुस्लिम आरक्षण, जनसभा में अमित शाह का संबोधन

हैदराबाद: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह तेलंगाना की सत्ता में आए तो मुसलमानों का आरक्षण रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को दिया जाने वाला 4 फीसदी आरक्षण एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित होगा।अमित शाह ने आज शाम तेलंगाना के चेवला में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ओवैसी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की आलोचना करते हुए कहा की उनकी गाड़ी का स्टेयरिंग एमआईएम के हाथ में है। उन्होंने कहा कि वह मजलिस से नहीं डरते। अमित शाह ने आरोप लगाया कि बीआरएस कांग्रेस से मिलने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव द्वारा सत्ता हासिल करने के लाख प्रयास करने के बावजूद आगामी चुनाव में तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आ रही है,क्योंकि तेलंगाना के लोग बीजेपी के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि यह अगले चुनाव में बीजेपी की जीत का सबूत है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्ट सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश केसीआर सरकार के प्रदर्शन को देख रहा है। पेपर लीक मामले पर अमित शाह ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ बोलने वाले संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का एक भी कार्यकर्ता केसीआर से नहीं डरता।

उन्होंने कहा कि जब तक केसीआर को सत्ता से हटाया नहीं जाता, तब तक भाजपा कार्यकर्ता सोएंगे नहीं। अमित शाह ने कहा कि केसीआर ने 3.5 लाख बेरोजगारों को सड़कों पर ला दिया है,उन्होंने सवाल किया कि केसीआर अब तक पेपर लीक की बात क्यों नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक घटना की वर्तमान जज से जांच कराई जाए तो तथ्य सामने आएंगे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *